छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज भी कुछ क्षेत्रों में हो स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज भी कुछ क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बारिश

Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। कल सबसे ठंडे जिले की बात करें तो जांजगीर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रविवार तीन दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आ रही है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ने निम्न स्तर पर ठंडी हवाएं आ रही है। जिसके कारण गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल भी छाए रह सकते है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें