कांग्रेस की चौथी सूची जारी सरायपाली से किस्मत लाल नन्द को मिला कांग्रेस की तरफ से मौका.
कांग्रेस ने अपनी चौथी
सूची में सरायपाली विधानसभा से किस्मत नन्द को मौका दिया है. इस बार पार्टी ने एक
नए चहरे को मौका दिया है वैसे भी शुरुआती दौर से इनका नाम मजबूती से सामने आ रहा था.
किस्मत लाल नन्द सराईपाली विधानसभा अंतर्गत सन्तपाली के निवासी है और कृषि
विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में इन्होने अपने कैरियर की
शुरुआत की थी.
नन्द को तत्कालीन
राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के हाथों वीरता पदक से भी सम्मानित किया
गया था, नन्द रायगढ़ जिले में DSP के पद से इस्तीफा दे
चुके है. और सूत्रों का कहना है कि किस्मत लाल नन्द
अब अपने गाँव सन्तपाली आ चुके है. वे पहले से ही चुनाव की
तैयारी में थे लेकिन अब आधिकारिक घोषणा होने के बाद उनके तैयारी की गति बढ़ जाएगी.
इनके इस्तीफे के साथ ही
कांग्रेस से टिकट माना जा रहा था, देखा जाए तो सरायपाली विधानसभा में पिछली बार
भाजपा के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया था. अब पार्टी द्वारा दिए मौके को ये किस
प्रकार चुनौती के रूप में लेते है ये देखने वाली बात होगी.
वही बसना विधानसभा के लिए शायद अब भी उषा पटेल और देवेन्द्र बहादुर के बीच असमंजस
सी स्थिति बनी हुई है. जबकि महासमुंद से विनोद चन्द्राकर और खल्लारी से द्वारकाधीश
होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी.