बसना : दादा ने दर्ज करायी पोती के अपहरण की शिकायत
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से 16 वर्षीय नाबालिग वर्षीय नाबालिग युवती लापता हो गई. युवती के दादा ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवम्बर को प्रार्थी की 16 वर्षीय नाबालिग नातिन को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें