चक्रवाती तूफान के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…. - CG Sandesh

चक्रवाती तूफान के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

रायपुर – मौसम विभाग ने दिसंबर माह के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया कि चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा।

 


3 दिसंबर को बस्तर और 4 दिसंबर को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में असर दिखने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और उससे सटे हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब कम दवाब वाले इलाके में पूरी तरह से तब्दील हो गया है, जिसकी वजह से चक्रवाती तूफान आने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि इसे और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ये एक चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ में तब्दील हो जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें