बसना : राजस्व निरीक्षक की कार को ट्रेलर ने मारी ठोकर, घायल
बसना के चीरघर के पास NH53 रोड़ पर तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पिथौरा तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक की कार को ठोकर मार दी. हादसे में घायल राजस्व निरीक्षक को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम खुर्सीपहार निवासी विराट सिंह दाऊ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की मनोज कुमार मांझी (55) पिथौरा तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है. 29 नवम्बर को सुबह करीब 10:30 बजे मनोज अपने वाहन ऑल्टो कार क्रमांक CG 06 L 0696 में पिथौरा तहसील कार्यालय ड्युटी हेतु जा रहा था. NH53 रोड़ किनारे स्थित चीरघर के पास बसना की ओर से आ रही वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 07 CH 8721 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ओव्हरटेक करते हुये मनोज के कार को दाहिने साईड से ठोकर मार दिया.
हादसे में मनोज को चोटे आई है. उसे डायल 112 वाहन के माध्यम से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर व्ही.वाय. अस्पताल रायपुर में में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.