100 किलो कबाड़ से राजकीय पक्षी को किया गया है तैयार...पहाड़ी... - CG Sandesh

100 किलो कबाड़ से राजकीय पक्षी को किया गया है तैयार...पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर की बढ़ा रही शोभा

रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर के महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाई गई है. पहाड़ी मैना को 100 किलो कबाड़ से तैयार किया गया है, जो 8 फीट ऊंची है.

संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक पहाड़ी मैना को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने Young Indians Raipur Chapter ने यह प्रयास किया है. शहर को सुंदर बनाने और शहर को सुंदर बनाने पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने पहाड़ी मैना की सुंदर आकृति स्थापित की गई है.

पहाड़ी मैना की प्रतिमा तैयार करने फैक्ट्री और घरों से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सरिया, गियर प्लेट, मशीनों के क्षतिग्रस्त हिस्से, लोहे की चेन, जाली, लोहे की प्लेट आदि का उपयोग किया गया है. नगर निगम रायपुर और Young Indians Raipur Chapter सहित कई संस्थाओं के सहयोग से सुंदर पहाड़ी मैना को तैयार किया गया है.

 

आकृति का मेंटेनेंस Young Indians Raipur Chapter और Hira Group द्वारा किया जाएगा. राजकीय पक्षी के बारे नई पीढ़ी को बताने और कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर विलुप्त होते पक्षियों को बचाने की पहल की आमजनों द्वारा सराहना भी की जा रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें