छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर, रविवार क... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर, रविवार को इन इलाकों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।पहाड़ी राज्यों की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तापमान भी गिर रहा है और बारिश भी हो रही है. हिमाचल के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी रिपोर्ट की गई है. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ है, जबकि जम्मू में बादल छाए हैं.




रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छ्तीतसगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही वर्षा के आसार है। इसके चलते अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें