गाँव की महिला समूह ने खेत में अवैध शराब बनाने का पकड़ा जखीरा. - CG Sandesh

गाँव की महिला समूह ने खेत में अवैध शराब बनाने का पकड़ा जखीरा.

बसना नगर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रेमडा गाँव में महिला समूह के द्वारा आज दोपहर लगभग 2 बजे महुआ शराब बनाये जाने वाले ठिकाने में पहुंचकर लगभग 16 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया.

बताया जा रहा है कि यह अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा गाँव से करीब एक किलोमीटर दुर खेतों के अंदर चल रहा था. जहाँ गाँव की महिलाये पहुंचकर इस गोरखधंधे को उजागर किया. आरोपी को पकड़े जाने के बाद इस घटना की जानकारी बसना पुलिस को दी गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बसना पुलिस की टीम पहुंचकर आरोपी छबिलाल पटेल के ऊपर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाही कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें