ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ी -रायपुर से गुजरने वाली... - CG Sandesh

ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ी -रायपुर से गुजरने वाली पांच और ट्रेनें रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी ठंड के कारण कोहरे की वजह से दृष्यता की कमी के चलते ट्रेने रद्द की जा रही है। यह सिलसिला बीते कई माह से जारी है। आए दिन ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से व्यापारी सहित सभी वर्ग के यात्री काफी परेशान है। खास कर उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो नौकरीपेशा वाले एमएसटीधारी हैं जो प्रतिदिन ट्रेनों की सफर करते हैं। यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर पांच और ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कल जहां रेलवे ने 48 ट्रेनों को रद्द किया था वहीं, आज फिर पांच और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, भोपाल–इटारसी रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते ये ट्रेनें रद्द हुई हैं। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के सम्बंध में बुदनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है । जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है ।

06 एवं 07 दिसम्बर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ,08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 08, 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर– बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 06 से 08 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें