जानिये क्या कहा प्रत्याशी घोषणा के बाद युवा मोर्चा उपाध्यक्ष फिरोज़ खान ने..
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारतीय
जनता पार्टी द्वारा अब तक कुल 89 प्रत्याशीयों की घोषणा की जा चुकी है. छत्तीसगढ़
विधानसभा में हाई प्रोफाइल सीट माने जाने जाने वाले बसना विधानसभा में जहाँ एक तरफ
कुछ दावेदारों के मायूशी छाई है तो वहीँ बहुत से लोग अब खुल कर डी.सी पटेल के
समर्थन में आने लगे है. सरपंच संघ के अध्यक्ष संजय भोई से लेकर नगर पंचायत उपध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कामेश बंजारा सहित लागातार कई लोगों से बधाई
आने का दौर जारी रहा, तो वही समर्थकों द्वारा टिकट घोषणा के बाद जमकर
आतिशबाजी भी की गई. वही डी.सी कल देर रात बसना के मुख्य चौराहे शहीद वीर नारायण
सिंह चौक पहुंचे और अपने समर्थकों से बात भी की. जहाँ उनका पुष्पहार से स्वागत भी
किया गया.
इसी बीच बसना मंडल से युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भरतीय
जनता पार्टी 80 से 85 सीट लाएगी और चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी.
उन्होंने कहा कि बसना जो हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदयिकता के नाम से पूरे महासमुंद जिले में जाना जाता है, ऐसे में उनका भाजपा में होना कई उनके ही सामजिक लोगों को रास नहीं आता है. आम तौर पर उन्हें लोग कहते है कि भारतीय जनता पार्टी एक धर्म विशेष की राजनीति करती है फिर भी आप भारतीय जनता पार्टी से कैसे जुड़े हुए हैं.
इस बात का जवाब देते हुए वे लोगों से कहते है कि मेरा मानना यह है कि भारत देश में कोई भी राजनीतिक पार्टी बिना किसी धर्म, संप्रदाय, जाति के बगैर राजनीति नहीं कर सकती. हर एक राजनैतिक पार्टी कहीं न कहीं किसी न किसी प्रकार से धर्म संप्रदाय जाति के नाम पर राजनीति करती है.