मतगणना का प्रत्येक चक्र पूरा होने पर ऑनलाइन अपडेट होंगे चुनाव परिणाम
रायपुर ! छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों के लिए आज होने वाली मतगणना का प्रत्येक चक्र पूरा होने पर चुनाव परिणाम ऑनलाइन अपडेट होंगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है।इसके माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन (अपडेट) करेंगे।
उन्होने बताया कि मतगणना की सटीक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन पर भी निर्वाचन परिणामों को देखा जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें