चार राज्यों के चुनावी रिजल्ट आज, एक दिन पहले बढ़ी नेताओं की ध... - CG Sandesh

चार राज्यों के चुनावी रिजल्ट आज, एक दिन पहले बढ़ी नेताओं की धुकधुकी, सबके अपने अपने दावे, जानें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट

रायपुर। आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है। इससे पहले शनिवार को चारों प्रदेशों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। रिजल्ट से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के अलावा निर्दलीयों ने दावे किए। मीडिया से मुलाकातों में सभी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं। वहीं बीआरएस का भी एग्जिट पोल के उलट दावा है कि लगातार तीसरी बार वो सरकार बनाएगी। अब देखना होगा किसके दावे में कितना दम है।

  • मंत्रियों के दावे
    शनिवार (2 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना में बीजेपी को बहुमत मिलेगा वहीं।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी राजनीति कहां करती है, परिणाम बता देगा कौन सत्ता में आ रहा है।
  • उधर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का दावा किया तो भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा।

एमपी में बीजेपी का दावा
बात मध्य प्रदेश की करें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि बीजेपी पहले से भी भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने पीएम मोदी के बूते मध्य प्रदेश के अभूतपूर्व विकास के कारण भाजपा को कहीं ज्यादा सीटें मिलने की बात कही।



कमलनाथ के लगे पोस्टर
चुनाव परिणा जो भी हो लेकिन कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के नाम के पोस्टर चिपका डाले। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है.’उन्होंने कहा, निर्दलीय और बागियों के साथ की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

राजस्थान में राजे ने की पूजा
शनिवार को चुनाव परिणाम आने से पहले राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन किए।

छत्तीसगढ़ को विजय बघेल का दावा
कांग्रेस के दावे और एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से मुकाबले में उतरे बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बहुमत से बनेगी।

गौरतलब है कि तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव का परिणाम आज यानी रविवार (3 दिसंबर) को आ रहा है। फिलहाल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। जबकि तेलंगाना में बीआरएस तो मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। मिजोरम का रिजल्ट सोमवार को घोषित होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें