संपत अग्रवाल लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव.  - CG Sandesh

संपत अग्रवाल लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव.

कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा बचे हुए 12 सीटों में 11 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बसना विधानसभा के लिए डी.सी. पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है. प्रत्याशी घोषणा के बाद पार्टी के अब कार्यकर्ताओं में बगावत के तेवर दिखने शुरू हो चुके है. टिकिट ना मिलने की स्थिति में पहले ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि नाखुश दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है, फिलहाल बसना के राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा अब तेज़ हो चुकी है कि संपत अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है.

इन्ही अटकलों को विराम देते हुए आज दोपहर 3 बजे नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक संपत अग्रवाल के यहाँ बैठक रखी गयी है, 

मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि, संपत अग्रवाल द्वारा नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से चल रहे सेवा कार्यो की अनदेखी कर एक बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जबकि नीलांचल सेवा समिति द्वारा जारी सेवा कार्यो, समाज सेवा आदि को एवं चुनावी तैयारी को अनदेखा किया गया है. जिसके चलते अब संपत अग्रवाल अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है.
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन शेष है, नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथी 2 नवंबर है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें