छत्तीसगढ़ में स्ट्रांग रूम का ताला खुला, मतगणना शुरू - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में स्ट्रांग रूम का ताला खुला, मतगणना शुरू

रायपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सरगुजा में स्ट्रांग रूम का ताला मतगणना अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। रायपुर में भी मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।

 

 

 


बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दो महीने से चल रही हलचल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सूबे की 90 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. अब नतीजों की बारी है. 17 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद हर किसी को ईवीएम खुलने, मतगणना और चुनाव नतीजों के ऐलान का इंतजार था. अब वह घड़ी आ गई है. मतगणना के साथ ही सूबे में अगली सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.

चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर के अनुमान जताए गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 42 और बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें