54 सीटों पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे...ओपी चौधरी 36 हजार वोटो... - CG Sandesh

54 सीटों पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे...ओपी चौधरी 36 हजार वोटों से आगे, टीएस सिंहदेव 7 हजार वोट से पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटों पर आगे चल रही है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने रूझानों के बीच कहा कि जनमत कांग्रेस के खिलाफ है। जनता ने मोदी जी के काम पर भरोसा किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने जब घोषणा पत्र जारी किया उसे घोषणा पत्र में मोदी जी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। भाजपा ने 15 साल जो डेवलपमेंट का काम किया जनता ने उसे पर मुहर लगाई।भूपेश बघेल का करप्शन, लगातार घोटाला, शराब, कोयला, महादेव एप, पीएससी का घोटाला और जिस तरह से वादा खिलाफी किया गया। जनता इन बातों को लेकर भूपेश बघेल के चेहरे को हराना चाहती है। वह कांग्रेस के सभी मंत्रियों को नकार चुकी है।

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि मैं कभी मांगा नहीं लेकिन पार्टी ने मुझे जवाबदारी जब भी दी तो मैंने इसका बखूबी निर्वहन किया है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जनमत कांग्रेस के खिलाफ है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा. इन चारों राज्यों में मतगणना जारी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों में बीजेपी जीतती दिख रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है.

 

प्रदेश की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 7454 वोटों से पीछे चल रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल आगे चल रहे हैं.

  • रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी 36000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023
चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 54 और कांग्रेस 35 और अन्य 1 सीट पर आगे है.

EVM के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं. इसमें कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर EVM के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें