ग्राम पंचायत  बड़ेटेमरी की हाई स्कूल को हायर सेकंडरी में उन्न... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत बड़ेटेमरी की हाई स्कूल को हायर सेकंडरी में उन्नयन करनें की मांग.

ग्राम बड़ेटेमरी की हाई स्कूल को हायर सेकंडरी करने की मांग है.
बसना विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़ेटेमरी के हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करनें की मांग पिछले साल से की जा रही है. फरवरी माह में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव दिया गया था लेकिन अब तक किसी नें भी इस मांग को पूरा करनें की पहल नहीं की है.

हाई स्कूल बड़ेटेमरी में वर्तमान में कक्षा 9वीं और 10वीं की कक्षा संचालित हो रही है. जहाँ कुल विद्यार्थियों की संख्या 129 है. 9वीं व 10वीं की पढाई पूरी करनें के बाद आगे की पढाई के लिए लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है

आहता का निर्माण भी है अधुरा
आहता का निर्माण भी यहाँ अधुरा है. आहता का निर्माण अधुरा होने के कारण स्वच्छता के उद्देश्य से स्कूल के मैदान में फसल (तिल) लगाये गये थे.
स्कूल के शिक्षकों नें ही एक व्यक्ति को फसल लगाने के लिए कहा था ताकि मैदान में कांटे वाले पौधे न पनपे और गाँव वाले मैदान में गन्दगी न करे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें