20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ... - CG Sandesh

20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ने हासिल की MLA की कुर्सी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार टिकट देने के मामले में दोनों प्रमुख दलों ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। अब यह जानने की जरुरत है कि टिकट हासिल करने वाली कितनी महिलाओं ने अपनी पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए जीत हासिल की है। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में कुल 18 महिलाओं ने MLA की सीट पर कब्ज़ा किया है। इनमें भाजपा की 8 और कांग्रेस की 10 महिला नेत्रियां शामिल हैं। वहीं विधानसभा में महिला विधायकों का कुल आंकड़ा 20% होता है। इनकी सूची दलीय आधार पर प्रस्तुत है :



भारतीय जनता पार्टी :

0 भरतपुर सोनहत से रेणुका सिंह सरूता

0 भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े

0 पंडरिया से भावना बोहरा

0 प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते,

0 सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा,

0 जशपुर से रायमुनी भगत,

0 पत्थलगांव से गोमती साय

0 कोंडागांव से लता उसेंडी

कांग्रेस पार्टी :

0 लैलूंगा से प्रत्याशी विद्यावती सिदार,

0 बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे,

0 सिहावा से अंबिका मरकाम,

0 संजारी बालोद से संगीता सिन्हा,

0 खैरागढ़ से यशोदा वर्मा,

0 सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े,

0 सरायपाली से चातुरी नंद,

0 डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया,

0 डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल,

0 भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मंडावी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें