संपत अग्रवाल ने किया ऐलान, कहा समर्थक चाहेंगे तो जीत लेंगे न... - CG Sandesh

संपत अग्रवाल ने किया ऐलान, कहा समर्थक चाहेंगे तो जीत लेंगे निर्दलीय चुनाव

नीलांचल भवन बसना में आयोजित कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की बैठक में आज बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इस आयोजित कार्यक्रम में कई गाँव के सैंकड़ों लोग शामिल हुए.

बैठक में उपस्थित कई लोगों ने मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त किये और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता का हौशला अफजाई किया. जहाँ कहा गया कि बसना के इतिहास में आज तक केवल एक बार ही स्थानीय विधायक बना है, इसके अलावा हर बार यहाँ से बहार के प्रत्याशी जीतते आ रहे है. बाहर का प्रत्याशी होने के कारण वे अपने क्षेत्र में ध्यान नहीं देते है जिसके चलते क्षेत्र का विकास नहीं हो पाता है. बाहर से चुने गए जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता का दंश इस क्षेत्र में देखने को मिलता है. यह उनकी निष्क्रियता है कि आज बसना में सैनिक स्कूल खुलते खुलते रह गया. बसना की जगह सरायपाली को नवोदय और केंद्रीय विद्यालय मिल गए. बावजूद इसके एक ऐसे स्थानीय व्यक्ति जो जन-जन के बीच पहुँच कर उनका सम्मान कर रहा है भाजपा उसे छोड़ किसी बाहरी के व्यक्ति को टिकट दे रही है, वह भी एक ऐसे व्यक्ति को जिसका नाम लोग पूरी तरह से नहीं जानते है.

मंच के माध्यम से लोगों ने कहा कि संपत एक ऐसे व्यक्ति है जो लोगों का सम्मान करना चाहते है, जबकि हर कोई ये चाहता है कि लोग उनका सम्मान करे पार्टी ने उन्हें टिकट ना देकर बसना क्षेत्र के लोगों का अपमान किया है. भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो कभी भाजपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ. जबकि संपत पार्टी के बुरे दिनों में भी उनके साथ रहे है.    

इसके बाद संपत अग्रवाल ने मंच में अपना संबोधन प्रस्तुत किया और कि हर कोई अपने आप को संपत समझे, अग्रवाल ने कहा कि आज भी गाँव की सड़के बदहाल है क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं है जिससे लोग मुझे बार-बार अवगत कराते रहते है. मैं भी अक्सर उनकी समस्याओं के बारें में विचार करता रहता हु. नीलांचल सेवा समिति क्षेत्र के लगभग सभी गाँव का भ्रमण कर चुकी है. नीलांचल सेवा समिति के कार्यों से प्रेरित होकर इस परिवार में अब तक कुल 1 लाख सदस्य जुड़ चुके है.  आपके हौशले से ये लगता है कि जरुर ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेरी जीत होगी. और कहा कि इतने सारे लोग कभी निर्दलीय नहीं होते दल में होते है. इस जीत के बाद मैं नहीं बल्कि आप सब इस क्षेत्र के विधायक और मंत्री बनेंगे. इसके बाद सभी लोगों द्वारा मैं हु संपत के नारे लगाये गए.

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा उनके कार्यों की अनदेखी कर करोड़ों रुपये लेकर चमचागिरी करने वाले नेता को टिकट दिया है.    

समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नीलांचल सेवा समिति के सरंक्षक सम्पत अग्रवाल के संबोधन पश्चात नीलांचल भवन से विशाल रैली निकली और बसना के जगदीशपुर मार्ग से होते हुए शहीद वीर नारायण चौक, पदमपुर मार्ग होते हुए श्री राम जानकी मंदिर बसना पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी के साथ संपत अग्रवाल का जगह जगह स्वागत किया गया और हर घर से लोग बाहर निकल कर पुष्प माला पहनाकर संपत अग्रवाल का भव्य स्वागत कर अपना समर्थन दिए.

विदित हो कि सम्पत अग्रवाल द्वारा बसना विधानसभा के हजारों लोगों की सलाह मशविरा के बाद 16 जनवरी को नीलांचल सेवा समिति का विशाल कार्यक्रम आयोजित कर नीलांचल सेवा समिति का गठन किया गया था, समिति के शुरुआती दौर में 8000 की संख्या में लोग समिति से जुड़े थे. आज नीलांचल सेवा समिति में लगभग 97500 लोग सदस्य बन चुके हैं.



अन्य सम्बंधित खबरें