नवनिर्वाचित विधायक पहुंचे भाजपा कार्यालय, लेकिन बैठक स्थगित
रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर में आज नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होनी थी,जिसे स्थगित कर दी गई। इस बैठक के लिए कल रात से ही कुछ विधायक पहुंच गए थे। कुछ सुबह पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया के प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाई।
बैठक स्थगित करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मांडविया, नितिन नवीन लेने वाले थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों में बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के 35 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल हुए। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में आई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें