ओम प्रकाश माथुर ने की राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात की जानकारी ओम माथुर ने सोशल मीडिया पर दी।
अब इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। सूत्रों के अनुसार ओम माथुर राज्यपाल विश्वभूषण से बीजेपी की सरकार बनाने को लेकर चर्चा की है। बता दें कि 2023 चुनाव में छग में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। 2018 के चुनाव में जितनी सीट पार्टी ने जीती थी(68) उसकी लगभग आधी सीट(35) ही सीट जीत पाई है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आधे दर्जन से अधिक मंत्री चुनाव में बुरी तरह हार चुके है। वही बीजेपी को बहुमत के आंकड़े 46 से कही ज़्यादा 54 सीटों पर जीत मिली है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें