मानव तस्करी रोकने पुलिस ने चलाया अभियान - CG Sandesh

मानव तस्करी रोकने पुलिस ने चलाया अभियान

 

रायगढ़। धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है।


पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिग युवतियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए।

पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवतियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिकों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें