छत्तीसगढ़ : सरपंच बने विधायक... कांग्रेस के दिग्गज नेता को दी मात
राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने मौजूदा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से हराया. जीत के बाद इंद्रकुमार साहू ने कहा कि अभनपुर की जनता ने मुझे सरपंच से विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी पर जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही.
बता दें कि अभनपुर नया रायपुर का हिस्सा है. अभनपुर में साहू समाज का काफी दबदबा रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस और बीजेपी अपनी तरफ से यहां साहू उम्मीदवारों को ही मौका दिया था. इस विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू और बीजेपी के इंद्रकुमार साहू के बीच था.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें