नवजात शिशु को जबड़े में दबाए घूम रहा था कुत्ता
बिहार के नवगछिया में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक आवारा कुत्ता नवजात बच्ची के शव को अपने जबड़े में दबोच कर घूमता रहा और लोग तमाशा देखत रहे. कुत्ते को जब कुछ लोगों बच्ची के शव को लेकर सड़क पर घूमता देखा तो उसे डराकर शव को छुड़ाया.
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नवगछिया में लोगों ने देखा कि एक आवारा कुत्ता अपने जबड़े में नवजात के शव को दबाए भाग रहा है. फिर कुछ लोगों ने उसका पीछा किया तो वह थाना परिसर में घुस गया. जब कुत्ता चारों तरफ से घिर गया तो थाने में लगी पुरानी गाड़ियों के नीचे नवजात के शव को छोड़कर भाग गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. कुत्ते ने जिस नवजात को अपने जबड़े में दबा रखा था वो लड़की थी.
हालांकि अभी तक नवजात के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. इस मामले में थाने में भी एक केस दर्ज किया गया है.