रमन सिंह के निजी सहायक ओपी गुप्ता रेप मामले में बरी
रायपुर। भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक रहे ओ.पी.गुप्ता को एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार के मामले में अदालत ने बरी कर दिया है।
उन पर 2015 से 2019 तक एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का आरोप लगा था, उन्हें गिरफ्तार करके मुकदमा चलाया गया था। अब रायपुर के पॉक्सो कोर्ट ने ओ.पी. गुप्ता को इस मामले में बेकसूर ठहराने का फैसला दिया है।
इस बारे में पूछने पर ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि अदालत से बरी होने के बाद वे पहले की तरह डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक का काम कर रहे हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि अदालत के फैसले से दूध-का दूध और पानी का पानी हुआ है। सत्य की विजय हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें