हार के बाद मैदान छोड़कर नहीं भागूंगा, क्या कमी रही उसे पूरा क... - CG Sandesh

हार के बाद मैदान छोड़कर नहीं भागूंगा, क्या कमी रही उसे पूरा करने का होगा प्रयास : सिंहदेव

रायपुर। कांग्रेस की पूर्व सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव अब तक कहते आये हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। मगर अप्रत्याशित जनादेश के बाद अब उनका कहना है कि चुनाव हारने के बाद वे मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे और यूं ही डटे रहेंगे। वे सबसे पहले तो यह जानने की कोशिश करेंगे कि उनके अंदर ऐसी क्या कमी रही जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 वहीं पार्टी को भी यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार ज़रूर बनेगी। काम भी किया तभी हमें कुछ वोट मिले और क्या नहीं किया जिस कारण से वोट नहीं मिले। इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही रहा लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने एमपी में भी भाजपा की एकतरफा जीत पर आश्चर्य व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें