बसपा प्रत्याशी को उन्हें खुद का ही नहीं मिला वोट…ईवीएम में स... - CG Sandesh

बसपा प्रत्याशी को उन्हें खुद का ही नहीं मिला वोट…ईवीएम में सेटिंग का लगाया आरोप

धमतरी। बसपा प्रत्याशी लालचंद पटेल का आरोप है कि उसे खुद का वोट नहीं मिला है। ईवीएम में सेटिंग की गई है। जिले की कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने ईवीएम में सेटिंग का आरोप लगाया है और फिर से चुनाव करवाने के लिए आवाज उठाई।


कुरूद के बसपा प्रत्याशी लालचंद पटेल ने बताया कि जिस पोलिंग बूथ में वे वोटर हैं, जिस राउंड में उस पोलिंग बूथ के मतों की गणना हुई। उस बूथ में उसे शून्य वोट मिला। लालचंद ने बताया कि उसके घर में 6 सदस्य हैं, जिन्होंने उनके पक्ष में वोट किया था. वह वोट उसे नहीं मिला. ईवीएम में सेटिंग के चलते खुद का वोट भी उन्हें नहीं मिला।

शिकायत पत्र

वहीं धमतरी के बसपा प्रत्याशी घनाराम साहू ने कहा कि मैं मतगणना से संतुष्ट नहीं हूं. कुरुद में बसपा प्रत्याशी को खुद का वोट नहीं मिला है। इससे आशंका है कि ईवीएम में ऐसी सेटिंग की गई है कि अन्य पार्टियों के वोट भाजपा में बंट गए। इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करेंगे. शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले की जांच की मांग करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें