पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश, प्रदीप ... - CG Sandesh

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश, प्रदीप और रूचिर गर्ग के इस्तीफे मंंजूर, सरकारी बंगला खाली के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद निवृतमान सीएम भूपेश बघेल के सभी चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए उनकी सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है। इनमें भूपेश बघेल राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं।

 

 


 सलाहकारों को मिला नवंबर का वेतन

इन सभी सलाहकारों ने तीन दिन पहले ही इस्तीफा भेज दिया था। मुख्य सचिव ने आज मंजूर कर आगे की कार्रवाई के लिए जीएडी को भेज दिया है। जीएडी ने संपदा संचालक से आफिसर्स कालोनी में रहे रहे सलाहकारों से आवास खाली कराने कहा है। इन सभी को नवंबर के वेतन भत्ते दिए गए हैं। ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपना इस्तीफा विभागीय सचिव को दे दिया है।

 बता दें कि इससे पहले महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा एवं संविदा नियुक्ति में प्रमुख सचिव शिक्षा के पद पर सेवा दे रहे पूर्व आईएएस डॉ आलोक शुक्ला अपना इस्तीफा राज्य शासन को भेज चुके हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें