योगेश के नेतृत्व में संपन्न हुआ औषधीय पादप खोज यात्रा - CG Sandesh

योगेश के नेतृत्व में संपन्न हुआ औषधीय पादप खोज यात्रा

1 व 2 दिसम्बर को दो दिवसीय औषधीय पादप खोज यात्रा योगेश कुमार बढ़ाई के नेतृत्व में आयोजन किया गया था जो वन परिक्षेत्र बसना में समीपस्थ गंधमार्धन पर्वत नरसिंहनाथ पाइकमाल जिला बरगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमे अनेक औषधीय पादपो की पहचान हो पाई है जिसमे बादीचंग, मूचकुंड, गुड़मारी, भूइलिंब, महाजाल, भृंगराज,बच, गूंज, भावरमाल, इन्सुलिन, तिहूड़ी, सफेद मुशली, पाताल कुमड़ा, जस्थीमधु, हाड़जुड़ी, जंगली भिंडी, भूलेन, लेमन ग्रास, कला हल्दी, कोलखमार, पतरगजा, मेड़ामुड़, अकाटबिंदु,पीपली, मजुरचुली आदि औषधीय पादपों की पहचान कर उसकी उपयोगिता को सुरक्षित किया गया है और इन औषधीय पादप की खोज में वैद्य त्रिलोचन बरिहा, फारेस्टर उद्धव प्रधान, राजेंद्र भोई वन परिक्षेत्र अधिकारी पाईकमाल एवं श्री श्री श्री नरसिहनाथ आर्युवेदिक कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर पाइकमाल के प्रोफेसर डा गजेंद्र पात्र एवं डॉ जसबंत साहू ने विशेष सहयोग प्रदान किए ।

यह कार्यक्रम में योगेश कुमार बढ़ाई सहायक शिक्षक निवास मोहगांव के नेतृत्व में योगेश कुमार प्रधान व्याख्याता, हेमराज निषाद व्याख्याता, लक्ष्मण पटेल व्याख्याता, नवीन कुमार साव सहायक शिक्षक ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
       
औषधीय पादप खोज यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक पदमपुर प्रदीप पुरोहित, लोचन प्रधान, वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना एस.आर.निराला, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी पाईकमाल राजेंद्र भोई, फारेस्टर उद्धव प्रधान, गार्ड रूपानंद मांझी, वैद्य त्रिलोचन बरीहा ने सहयोग प्रदान किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें