भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के त्‍याग पत्र मंज... - CG Sandesh

भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के त्‍याग पत्र मंजूर, अधिसूचना जारी

रायपुर। विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होते ही मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। 3 दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्‍यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्‍यों का त्‍यागपत्र सौंप दिया था।

हालांकि राज्‍यपाल ने इस्‍तीफा मंजूर करते हुए बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। बता दें कि भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के त्‍याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है। दूसरी अधिसूचना सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्‍य सचिव के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें