भाजपा पहली प्राथमिकता भय, माफिया, लेवी मुक्ति होगीःअजय - CG Sandesh

भाजपा पहली प्राथमिकता भय, माफिया, लेवी मुक्ति होगीःअजय

रायपुर । वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया है कि ”भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता छत्तीसगढ़ को भय मुक्त, माफिया मुक्त, लेवी मुक्त और वसूली मुक्त करने की होगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की बपर जीत के बाद सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू है। प्रदेश का सीएम कौन होगा यह तो विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा का हाईकमान घोषणा करेगा लेकिन भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने इस बीच बड़ी बात कही है।

भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया है कि ”भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता छत्तीसगढ़ को भय मुक्त, माफिया मुक्त, लेवी मुक्त और वसूली मुक्त करने की होगी। आगे उन्होंने कहा कि जहां कानून का राज हो, जन भागीदारी हो और प्रशासन का मनोबल ऊंचा हो। ”

 


बीते दिन भाजपा के एक और पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि गुंडाराज, और गलत करने वालों को अब डरना चाहिए, किसी कुछ गलत किया है तो कार्रवाई जरूर होगी।

इधर रायपुर नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर से इस्तीफे की मांग की है। मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह महापौर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

वहीं, भाजपा पार्षद दल ने कहा कि महापौर का इस्तीफा नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा पार्षद दल द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में बीजेपी के सभी पार्षद शामिल हैं। बता दें कि ढेबर बंधुओं पर बृजमोहन अग्रवाल ने पहले भी गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें