EVM में गड़बड़ी हुई है, लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से हो : सुशी... - CG Sandesh

EVM में गड़बड़ी हुई है, लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से हो : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। चुनाव में हार के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी हैं। अभनपुर कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र साहू ने EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, तो वहीं अब कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने परिणाम को अप्रत्याशित बताया है। वहीं छत्‍तीसगढ़ में हार के लिए ईवीएम को जिम्‍मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि EVM में गड़बड़ी हुई है। इसके बाद उन्‍होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।


उन्‍होंने कहा, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के जो परिणाम आए हैं, वो बेहद ही अप्रत्‍याशित और चौंकाने वाले हैं। विशेषतौर से छत्‍तीसगढ़ को लेकर जो पार्टी का आंकलन था और जो परिणाम आएं हैं वो इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्‍त हैं कि यहां कहीं न कहीं ईवीएम में गड़बड़ियां हुई हैं। यहां की जनता आज भी यह मानने को तैयार नहीं है कि यहां कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। चुनाव आयोग को इसे देखना चाहिए।

उन्‍होंने कहा, प्रजातंत्र में यदि किसी प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो भविष्‍य में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। कुरूद विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के उम्‍मीदवार ने दावा कि उन्‍होंने परिवार के साथ वोट डाला, लेकिन उन्‍हें शून्‍य वोट मिला।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें