विजय बघेल ने भूपेश बघेल के खिलाफ फिर दर्ज करवाई शिकायत…जाने... - CG Sandesh

विजय बघेल ने भूपेश बघेल के खिलाफ फिर दर्ज करवाई शिकायत…जानें मामला

रायपुर : सांसद विजय बघेल ने एक बार फिर भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भूपेश बघेल के खिलाफ उन्होने आरोप लगाया है कि 15 नवंबर को चुनाव प्रचार प्रसार थम जाने के बाद भी उन्होंने गाजे बाजे और लोगों के साथ जुलूस निकालकर जनसंपर्क किया, जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने उस घटना के विडियो फुटेज के साथ मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई थी।


 इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से जांच भी कराई थी, लेकिन भूपेश बघेल को क्लीन चिट दे दी थी। विजय बघेल उस जांच से संतुष्ट नहीं हुए, और वो दिल्ली हाईकोर्ट चले गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि उस सबूत के साथ एक बार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराए।

उसी आधार पर विजय बघेल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास पहुंचे और फिर शिकायत दर्ज कराई है। विजय बघेल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने अब दूसरे अधिकारी से 48 घंटे के भीतर जांच कराने का आश्वासन दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें