महादेव बुक सट्टा एप के करोड़ो रुपयों के साथ पकड़े गए आरोपी क... - CG Sandesh

महादेव बुक सट्टा एप के करोड़ो रुपयों के साथ पकड़े गए आरोपी के पिता ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या

Mahadev Satta App Suicide :खबर दुर्ग जिले से जिसमें महादेव बुक सट्टा एप के हवाला के करोड़ो रुपयों के साथ पकड़े गए असीम दास उर्फ बप्पा के पिता सुशील दास (65) ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वो थोड़ा परेशान रहने लगा था। सूचना पर पहुंची अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे की हाउसिंग बोर्ड वार्ड 16 निवासी असीम दास को बीते दो नवंबर को ईडी ने रायपुर के एक होटल के बेसमेंट से करोड़ों रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने उसके हाउसिंग बोर्ड स्थित घर पर भी दबिश दी थी और वहां से भी करोड़ों रुपये जब्त किए थे। असीम दास का पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम की बाड़ी में चौकीदारी का काम



करता था। वो बाड़ी में बने कमरे में ही रहता था। वो सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे घर से निकला था और बाड़ी में स्थित कुंए में कूद गया। मंगलवार को वो अपने कमरे में नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुंए में झांककर देखा गया तो उसकी लाश पानी पर उतराती नजर आई। इसके बाद अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक सुशील दास के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में

इतना पता चला है कि वो शराब पीने का आदी था और अपने बेटे असीम दास उर्फ बप्पा की गिरफ्तारी के बाद से परेशान रहने लगा था। उसके साथ में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। अंडा थाने टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि मृतक सुशील दास करीब पांच साल से अछोटी में ही रहता था। उसके साथ उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता था। अभी तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें