मिचोंग तूफान का असर, पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट - CG Sandesh

मिचोंग तूफान का असर, पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

 रायपुर: चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने मिचोंग तूफान को लेकर अंधी तूफ़ान और बारिश की चेतावनी जारी की है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में तूफान का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

आगामी चार -पांच दिनों में तूफान के बढ़ने पर तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है. प्रदेश में मिचेंग तूफान की तीव्रता 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 



रायपुर के मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिचोंग बंगाल की खाड़ी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर फैला हुआ है.

रायपुर मौसम विभाग ने कहा- “मिचोंग चक्रवाती तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों तक फैला हुआ है. मिचोंग तूफान की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 मौसम विभाग ने आगे बताया, इस तूफान के चलते दोनों राज्यों में खासकर पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. बुधवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.”

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें