सरकार बदलते ही एक्शन मोड में पुलिस, राजधानी में चखना दुकानों पर चला बुलडोजर
रायपुर। जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानो के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालको के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानो को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानो में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरो को भी परेशानी होती थी।
आज दिनॉक 05.12.2023 को आबकारी विभाग एवं रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ऐसे स्थानो में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानो के आस-पास संचालित चखना दुकानो एवं ठेलो बंद कराकर हटाया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें