इस्तीफे पर बोले महापौर एजाज ढेबर, कहा- कांग्रेस पार्षदों पर ... - CG Sandesh

इस्तीफे पर बोले महापौर एजाज ढेबर, कहा- कांग्रेस पार्षदों पर पूरा भरोसा, बीजेपी के पास नहीं संख्या बल

रायपुर। सत्ता की कमान संभालने से पहले भाजपा नेता एक्टिव मोड पर आ गये हैं। नतीजा राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में साफ दिखाई देने लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर साफ कर दिया है। ये सब झाकी है…पूरा छत्तीसगढ़ बाकी है।


इतना ही नहीं पूरा दिनभर राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के दावेदारों की चर्चा के बजाय बुलडोजर, चखना सेंटर, देर रात तक दुकान खुलने सहित महापौर की इस्तीफे की मांग के मुद्दे गुंजते रहे। जिस पर महापौर एजाज ढेबर ने देर शाम पर्दा साफ करते हुये कहा है। मेरे चार साल के कार्यकाल में अनगिनत विकास कार्य कराये गये हैं।

पहले भाजपा तय कर ले। मुझे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना है। या अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने कार्यकाल पूरा करने के पहले इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जो संख्या बल होना चाहिये, वह नहीं है। साथ हमें अपने कांग्रेस पार्षदों पर पूरा भरोसा है। वे पार्टी के साथ खड़े हैं। इसलिए ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आयी है। उन वादों को उसे पूरा करना पड़ेगा। वादों से भारतीय जनता पार्टी के नेता भाग नहीं सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें