सत्ता बदलते ही एक्शन मोड में प्रशासन, अब 11 बजते ही बंद हो ... - CG Sandesh

सत्ता बदलते ही एक्शन मोड में प्रशासन, अब 11 बजते ही बंद हो जाएंगे सभी दुकान, सभी अवैध दुकानों में लगातार चल रहा बुलडोजर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रशासन के तेवर भी तीखे हो गये हैं। राजधानी रायपुर से लेकर जहां बुलडोजर वाला एक्शन दिखने लगा है, तो वहीं देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों पर भी प्रशासन का हंटर चला है। राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे।



कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि इनसे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और भीड़ के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सड़कों और स्कूलों के आस-पास अवैध रूप से संचालित पान ठेलों, अस्थायी दुकानों और गुमठियों को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करें देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार तथा सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दोनों नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाया जाए, जो अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी एडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ रात में गस्त करें और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें