अवैध कब्जों पर राजधानी रायपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर - CG Sandesh

अवैध कब्जों पर राजधानी रायपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर भारी बहुमत हासिल कर पुनः सत्ता हासिल कर ली है। सरकार में आते ही बीजेपी एक्शन मोड पर आ गई है। राजधानी रायपुर में प्रशासन सख्त हो गया है। अवैध निर्माण पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। जब्बार नाला वीआईपी तिराहा के पास अवैध रूप से बनाई दुकानें जमींदोज की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ा गया है। आज दिनभर सभी जोन में तोड़फोड़ के लिए विशेष दस्ता भी बनाया गया है। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर वह सत्ता में वापसी करते है तो सरकार संरक्षित अवैध ठिकानों पर कार्रवाई कर बुलडोजर चलेगा।

 


बुलडेजर कार्रवाई कल यानी 5 दिसंबर से शुरू की गई। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में दोनों ही जगहों पर निगम का बुलडोजर एक्शन में दिखा है। बिलासपुर में अवैध चखना दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला। 10 से ज्यादा अवैध चखना दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुराना बस स्टैंड, लिंक रोड, व्यापार विहार, गौरव पथ रोड स्थित अवैध दुकानों पर की गई है। पूरी के दौरान निगम के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें