भाजपा का  बागी प्रत्याशी मैदान में, क्या इनके चुनाव लड़ने से ... - CG Sandesh

भाजपा का बागी प्रत्याशी मैदान में, क्या इनके चुनाव लड़ने से अन्य पार्टी को होगा फायदा ? या लहराएंगे बसना विधानसभा से जीत का परचम !

बसना से डीसी पटेल को प्रत्याशी घोषित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार रहे नगर पंचायत अध्यक्ष व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल नाराज हैं. बुधवार को उन्होंने अपने बेटे सुमति अग्रवाल के साथ निर्दलीय चुनाव लडऩे नामांकन दाखिल किया है. जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है.

कल संपत अग्रवाल के समर्थकों द्वारा अपनी-अपनी वाणी से सभा को संबोधित करते हुए एलान किया की भाजपा ने बसना विधानसभा के प्रबल दावेदार संपत अग्रवाल को टिकट ना दे कर बसना विधानसभा से बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा को बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की खामियाजा बहुत बुरी तरह से भुगतना पड़ेगा. जहाँ संपत अग्रवाल के नामांकन भर लेने से अब बसना विधानसभा में चतुर्कोनीय संघर्ष के होने की संभावना जताई जा रही है. तो वहीँ कुछ लोगों का मानना है कि संपत के चुनावी मैदान में आ जाने से अन्य किसी पार्टी को भी फायदा मिल सकता है.

बसना विधानसभा में पूर्व में हुए चुनाव में अगर निर्दलीय प्रत्याशियों की बात की जाए तो पूर्व में दो बार केवल राज परिवार ही निर्दलीय प्रत्याशी बनकर बसना विधानसभा में अपना जीत का परचम लहराया है. यदि इस बार संपत अग्रवाल चुनाव जीतकर आते है तो इतिहास बनाने में सफल रहेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें