बेमौसम बारिश से फसलें हो रही बर्बाद ठंड बढ़ने से जन-जीवन अस्... - CG Sandesh

बेमौसम बारिश से फसलें हो रही बर्बाद ठंड बढ़ने से जन-जीवन अस्त व्यस्त

रायपुर। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने देश के कई राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में बेमौसम बारिश हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। दिसंबर का महीना है और इस मौसम में ठंड अधिक पड़ती है ऐसे में इस मौसम में भी बारिश हो रही जिसने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया है। बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है।

वहीं किसानों की साल भर की मेहनत उनके खेतों में ही सहेजकर रखी फसल के बारिश से भीगकर खराब होने का चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण किसानों को फसल की कटाई मिंजाई से लेकर धान को सहेजकर रखने में परेशानी होगी, वहीं दूसरी ओर सब्जियों की फसल पर भी कीट का खतरा बढ़ जाएगा। बेमौसम बारिश ने प्रदेश के किसानों के मेहनत में पानी फेर दिया है। किसानों के खेतों में नमी आ जाने से परेशानियां बढ़ गई है। खेत खलिहानों में धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। दलहन, तिलहन व सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं ठंड भी ग्रामीणों की हाड़ कंपा दे रही है। ठंड में भारी बारिश से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘मिचौंग’ चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पेंड्रारोड में सबसे कम 16.8 डिग्री सेल्सियस और दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें