राजधानी में नहीं रुकेगा बुलडोजर एक्शन, अब तक बंद कराए गए 78... - CG Sandesh

राजधानी में नहीं रुकेगा बुलडोजर एक्शन, अब तक बंद कराए गए 78 चखना दुकान

रायपुर। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानों के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानों को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानों में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही यातायात भी बाधित होती थी।


जिस पर आज भी रायपुर पुलिस, नगरीय/स्थानीय निकाय एवं आबकारी विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ऐसे स्थानों में लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानों के आस-पास संचालित चखना दुकानों एवं ठेलो को बंद कराकर हटाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक, रायपुर पुलिस एवं नगरीय/स्थानीय निकाय के आला अधिकारियों द्वारा रायपुर के अलग – अलग स्थानों में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित ठेले, गुमटियों व अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें