मंत्री रविंद्र चौबे को हराने के बाद विधायक बने ईश्वर साहू पह... - CG Sandesh

मंत्री रविंद्र चौबे को हराने के बाद विधायक बने ईश्वर साहू पहुंचे विधानसभा, बोले- कमजोर कानून व्यवस्था को करेंगे मजबूत

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट चौकाने वाला रहा. वहीं बेमेतरा जिले की साजा सीट के परिणाम ने भी सबको अचंभित कर दिया. यहां एक मजदूर ईश्वर साहू जिन्होंने अपने बेटे को दंगे में खोया था. उन्होंने भूपेश सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से हरा है. ईश्वर साहू की इस जीत की हर ओर चर्चा है क्योंकि उन्होंने सात बार के विधायक रह चुके रविंद्र चौबे को मात दी है. वहीं जीत के बाद आज विधायक ईश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे. विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा पहुंचते ही चौखट पर घुटने टेक कर प्रणाम किया.


ईश्वर साहू ने कहा कि हम हमारे क्षेत्र की जो जरूरत है वह पूरा करेंगे, जो जिम्मेदारी हो पूरा करेंगे. ईमानदारी से काम करेंगे. हमारी प्राथमिकता है केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं, कांग्रेस की सरकार ने जो रोक रखा था उसे जल्द से जल्द हम लागू करेंगे. मुफ्त में गरीबों को चावल देने की योजना जो रोक कर रखे थे उसे देंगे. ऐसे बहुत से काम रुके हुए हैं उसे पूरा करेंगे. जितना ज्यादा हो सके हम विकास करेंगे। इसके साथ ही कहा कि जो अपने पद की पॉवर से कानून व्यवस्था कमजोर किए हुए थे उसे दुरुस्त करेंगे, उसे मजबूत करेंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें