छत्‍तीसगढ़ में हो रही बारिश ने बढ़ा दी ठिठुरन, फसलों को हो र... - CG Sandesh

छत्‍तीसगढ़ में हो रही बारिश ने बढ़ा दी ठिठुरन, फसलों को हो रहा भारी नुकसान

रायपुर । चक्रवात के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है । ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं खेत, खलिहानों में रखे धान की फसलों को बारिश की वजह से भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में धान खरीदी केंद्रों में धान के बोरे भीग रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की एवं मध्यम बारिश होगी। वहीं कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आठ दिसंबर से मौसम खुलना शुरू हो जाएगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। खड़ी फसलों के लिए यह बारिश काफी नुकसानदायक है।

 


रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे
रायपुर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियसरहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी रायपुर में बारिश होने और बादल छाने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
कोंटा 6 सेमी, बीजापुर 5 सेमी, सुकमा 5 सेमी, बिल्हा 4 सेमी, बिलासपुर 2 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, मुंगेली 1 सेमी, कवर्धा 1 सेमी, मैनपाट 1 सेमी, सिमगा 1 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें