कांग्रेस की अंतिम सूची में बसना से राजा देवेन्द्र बहादुर का ... - CG Sandesh

कांग्रेस की अंतिम सूची में बसना से राजा देवेन्द्र बहादुर का नाम.

कांग्रेस पार्टी बगावत से बचने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के ठीक एक दिन पूर्व कांग्रेस ने अपने बचे हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस की तरफ से एक बार भी फुलझर अंचल के “राजा साहब” कहलाने वाले देवेन्द्र बहादुर पर अपना भरोषा जताया है और बसना विधानसभा से देवेन्द्र बहादुर को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस दौड़ में इस बार उषा पटेल भी शामिल थी और ऐसा माना जा रहा था कि उषा पटेल और देवेन्द्र बाहादुर के बीच असमंजस सी स्थिति बनी हुई थी. लेकिन कांग्रेस ने “राजा साहब” को अपना प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों में विराम लगा दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें