निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, इस वजह से टल गया फैसला
रायपुर। कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित महिला IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। बता दें बिलासपुर हाईकोर्ट में आज निलंबित महिला IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। जानकारी के मुताबिक़ नंबर नहीं आने कारण उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है।
कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में हिरासत में लिया था। उन पर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है। इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें