बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पेंस बरकरार - CG Sandesh

बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पेंस बरकरार

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव जीतने वाले दस भाजपा सांसदों ने बुधवार को संसद से इस्तीफा दे दिया। इनमें छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रायगढ़ सांसद गोमती साय शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, रिति पाठक, उदय प्रताप सिंह, राजस्थान से किरोड़ीमल मीणा, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौर भी शामिल हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुमति लेकर अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस्तीफा सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय और बढ़ गया है।

भाजपा ने प्रदेश के चार सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था। रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहट से, गोमती साय पत्थलगांव व अरुण साव लोरमी विधायक बने। पाटन में विजय बघेल हार गए। अब सीएम के लिए डा. रमन सिंह, अरुण साव, रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी का नाम चर्चा में है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें