RAIPUR : तेज रफ्तार कार ने 13 साल के बच्चे को कुचला, आरोपी च... - CG Sandesh

RAIPUR : तेज रफ्तार कार ने 13 साल के बच्चे को कुचला, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा सुदामा नगर का रहने वाला प्रियांशु निर्मलकर (13 वर्ष) अखबार बांटने का काम करता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे वो साइकिल लेकर काम पर निकला था। इस दौरान वह संजय नगर इलाके में साहू कॉम्प्लेक्स की ओर जा रहा था, तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे प्रियांशु साइकिल समेत हवा में उछल गया और सड़क पर दूर जाकर गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। सीसीटीवी फूटेज की जांच कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मीनारायण नागरची उम्र 33 साल निवासी बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी टिकरापारा के रूप में की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें