बसना : पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत - CG Sandesh

बसना : पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लमकसा के पास रोड़ किनारे पेड़ में पिकअप टकरा जाने से चालक की मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की 23 नवम्बर को कृष्ण चन्द्र परीदा अपने पीकअप वाहन क्रमांक OD 02 BX 7498 से कंडेक्टर रोहन राकेश रात्रे के साथ टमाटर लेने रायपुर जा रहा था. चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ग्राम लमकसा के पास पदपुर रोड़ किनारे गोहिरा पेड़ में ठोकर मार दिया, जिससे चालक कृष्णचंद परीदा एवं कंडेक्टर रोहन राकेश रात्रे को चोटे आई. उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान चालक कृष्णचंद परीदा की मौत हो गई.

आरोपी पीकअप वाहन क्रमांक OD 02 BX 7498 के चालक कृष्णचंद परीदा के विरूद्ध भादवि की धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें