महिला आईपीएल के दूसरे सीजन के लिए आज ऑक्शन, छत्तीसगढ़ की 2 ... - CG Sandesh

महिला आईपीएल के दूसरे सीजन के लिए आज ऑक्शन, छत्तीसगढ़ की 2 महिला क्रिकेटर शॉर्ट लिस्ट

रायपुर। महिला आईपीएल के दूसरे सीजन के लिए आज ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की 2 महिला क्रिकेटर भी शॉर्ट लिस्ट हुई हैं। जिनमें रायपुर की मनप्रीत कौर और बिलासपुर की दुर्गेश नंदिनी साहू शॉर्ट लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि दोनों की बेस प्राइस 10 लाख रुपए है।


ऑक्शन दोपहर 3:00 बजे से मुंबई में शुरू होगा। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन को आप भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क में लाइव प्रसारण देख सकते हैं। बता दें कि नीलामी के लिए 165 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशियों में 15 प्लेयर्स एसोसिएट नेशंस की भी हैं।

 5 टीमों वाले इस टूर्नामेंट को पहले सीज़न में खूब पसंद किया गया था, जिसके बाद ये अब ये दूसरे सीज़न का आयोजन किया जाना है। पहले सीज़न में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मारी थी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें