क्या सर्वआदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिदार के चुनाव... - CG Sandesh

क्या सर्वआदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिदार के चुनावी मैदान में आने से बढ़ सकती है “राजा साहब” की मुश्किलें.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तिथि गुजर जाने के बाद अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. बसना विधानसभा में भी अब सियासी तापमान उफान पर है. आने वाले समय में आसन्न में कौन विराजमान होगा इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं परिणाम तो मतगणना से ही स्पष्ट होगा, किंतु तथ्यों के धरातल पर कयासों और अनुमानों से चुनावी मिजाज को भांपने की रवायत पुरानी है.

बसना विधानसभा में इस बार कई दिग्गजों के एक साथ मैदान में होने पर चुनाव के चतुष्कोणीय होने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते एक-एक वोट बहोत कीमती माने जाना लगा है. जहाँ एक ओर जहाँ संपत अग्रवाल ने बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी में रूप नामांकन भर बीजेपी के लिए मुश्किल बढ़ा दी है, तो वहीँ सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिदार के चुनावी मैदान में आ जाने से कांग्रेस के प्रत्याशी राजा देवन्द्र बहादुर की मुश्किलें बढ़ सकती है. बसना विधानसभा में लगभग 60 हजार आदिवासी वोट है और राजा देवेन्द्र बहादुर को इस समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है.

निर्दलीय प्रत्याशी में रूप में नामांकन भरे जगदीश सिदार के बारें जो बाते निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार जगदीश सिदार को “राजा साहब” और महल का काफी करीबी माना जाता है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि “राजा साहब” के बोलने पर वे अपना नाम भी वापस ले सकते है. लेकिन अभी की स्थिति में जगदीश सिदार चुनाव लड़ने का पूरी तरह मन बना चुके है और इनके चुनाव लड़ने से “राजा साहब” के वोटों में कुछ असर देखने को मिल सकता है.

कौन है जगदीश सिदार.
लमकेनी के निवासी जगदीश सिदार वर्त्तमान में सर्व आदिवासी समाज से जिला उपाध्यक्ष है, इसके पूर्व वे सरपंच और जनपद सदस्य भी रह चुके है. जगदीश सिदार ने बताया कि उन्हें सर्व आदिवासी समाज ने मिलकर इस चुनाव में खड़े होने को कहा है और समाज के लोगों का उन्हें समर्थन भी मिल रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें